Rampur News: गांधी समाधि पर आज शाम सात बजे होगा भव्य लेजर शो
रामपुर, अक्टूबर 2 -- Rampur News: रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नया उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज शाम सात बजे ऐतिहासिक गांधी समाधि पर एक भव्य लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान एवं नमो सेवा की थीम पर आधारित इस शो के जरिए रामपुर की ऐतिहासिक विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र, प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) आनन्द कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम एवं अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने शहरवासियों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भव्य लेजर शो का आनंद लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.