रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: रामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति रामपुर में तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना जागरुकता एवं नामांकन कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को समिति अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय और जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में गन्ना किसानों की सामाजिक सुरक्षा हेतु पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम किसान मानधन योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर सचिव केजी गौतम, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, इफको रामपुर के उप क्षेत्रीय प्रबंधक जेएस रावत, गन्ना पर्यवेक्षक और समिति से जुड़े तमाम गन्ना किसान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- किसानों को परिवार समेत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक यह भी पढ़ें- Balrampur News: ...