रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में अज्ञात चोरों ने मुख्य मार्ग पर स्थित खोखे का ताला तोड़कर दो हजार की नगदी समेत आठ हजार का सामान साफ कर दिया। सुबह खोखा स्वामी को घटना की जानकारी मिली तो वह दंग रह गया। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मसवासी क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात चोरों ने एक खोखे का ताला तोड़कर लगभग आठ हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बिजारखाता गांव निवासी यूसुफ स्वार मार्ग पर बीड़ी, सिगरट और गुटखा बेचने का खोखा चलाते हैं। मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने खोखे का ताला तोड़कर उसमें रखी दो हजार की नगदी समेत आठ हजार का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब यूसुफ खोखे पर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। पीड़ित यूसुफ ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार...