रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: स्वार। पीपली वन क्षेत्र में खैर के अवैध कटान और तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से वन कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। वन टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की तो तस्कर खैर की लकड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। वन विभाग ने मौके से खैर के पांच गोटे बरामद किए हैं। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

तस्करी की जानकारी वन रेंजर ठाकुर विजय सिंह के अनुसार, सोमवार देर शाम वन विभाग की टीम पीपली वन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बिलासपुर क्षेत्र के बेरखेड़ी निवासी दीपा सिंह, पलविंदर सिंह और कुलबिंदर सिंह पहाड़पुर क्षेत्र से खैर के पेड़ काटकर लकड़ी ले गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए...