Rampur News: खेत से पानी निकालने के विवाद में भाई ने ईंट मारकर किया घायल
रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: शाहबाद। खेत में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में भाई ने पत्नी के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। ईंट लगने से युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर निवासी लालाराम के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह अपने खेत पर गया था। बारिश का पानी खेत में भरा होने पर उसने पानी निकालने के लिए कटान किया। आरोप है कि इस बात को लेकर उसके भाई कन्हई और उसकी पत्नी ने विरोध शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद दोनों ने गाली-गलौज की और उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.