Rampur News: खेत में चारा लेने गए युवक से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: खजुरिया थाना क्षेत्र में खेत में चारा लेने गए युवक के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। पीड़ित सोनू कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम खाता निवासी सोनू कुमार के अनुसार, नौ अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वह गोरेशगंज गांव में चारा लेने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव गोरेशगंज निवासी रविन लाल अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। विरोध करने पर सोनू कुमार और अजय के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित की शिकायत पर खजुरिया पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.