Rampur News: खेत की लकड़ी बनी विवाद की वजह, पिता-पुत्र घायल
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: शाहबाद। तहसील क्षेत्र के गांव महेवा में खेत की लकड़ी बेचने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद में पिता मोहन और पुत्र रामकिशोर दोनों घायल हो गए। बताया गया कि लकड़ी बेचने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। बात बढ़ने पर मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.