रामपुर, अक्टूबर 27 -- Rampur News: शाहबाद क्षेत्र में भगवंतपुर गांव के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बरेली जनपद के सिरौली कस्बे के निवासी थे और मजदूरी करते थे। हादसे की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सिरौली निवासी करीब 27 वर्षीय तालिब और 23 वर्षीय बिलाल सोमवार रात शाहबाद में एक होटल पर खाना खाने आए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शाहबाद-आंवला मार्ग पर भगवंतपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...