Rampur News: खाद की बोरी लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत
रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में सुबह के वक्त हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। छात्र खाद की बोरी लेने के लिए बाइक से पड़ोस के गांव में जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसा मंगलवार की सुबह शहजादनगर थाना क्षेत्र में जसमोली गांव के पास हुआ। मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना निवासी काशीराम का बेटा सोनू(20) छात्र था। मौजूदा समय में खेतों में खरीफ की फसल हो रही है। जिसके लिए खाद की जरूरत थी। सोनू आज बाइक से खाद लेने के लिए एक गांव स्थित समिति जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह जसमोली गांव के पास पहुंचा है तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.