रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: रामपुर। नवरात्रि के पहले दिन कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से अलग-अलग क्षेत्रों के 40 से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष छापामार अभियान चलाकर करीब 480 किलोग्राम संदिग्ध कुट्टू का आटा बरामद कर नियमानुसार नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 48 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अब तक विभिन्न कारोबारियों से कुल सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) के अतिरिक्त प्रभार संजीव सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सामने आया कि रामपुर के व्यापारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने गाजियाबाद की दो फर्मों से कुल 08 क्विंटल साबुत कुट्टू खरीदा था। इसे बिलासपुर रोड स्थित गजराम चक्क...