Rampur News: खर-दूषण वध और सीता हरण का मंचन देख दर्शक भावविभोर
रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: रामपुर। श्री हरि आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आदर्श कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम महोत्सव में शनिवार को रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध और सीता हरण के प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान पंचवटी में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास का प्रसंग दिखाया गया। इसी दौरान सूर्पणखा श्रीराम और लक्ष्मण के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है। लक्ष्मण द्वारा उसका नाक-कान काटे जाने के प्रसंग को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद सूर्पणखा के अपमान का बदला लेने के लिए खर-दूषण युद्ध करने पहुंचते हैं, जहां भगवान श्रीराम उनका वध कर देते हैं। इसके बाद रावण अपनी बहन सूर्पणखा के अपमान का बदला लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.