Rampur News: खजुरिया पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया
रामपुर, अगस्त 1 -- Rampur News: खजुरिया थाना पुलिस ने रास्ता भटके एक युवक को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। सी-प्लान ऐप की मदद से पुलिस ने चंद घंटों में युवक के घर का पता लगा लिया। युवक के मिलने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम बेगमाबाद से सूचना मिली थी कि एक युवक बदहवास हालत में बिना कपड़ों के घूम रहा है। क्षेत्र में गश्त कर रही मिशन शक्ति टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने युवक को ढांढस बंधाया और पूछताछ की। युवक ने अपना नाम विकास और गांव का नाम खाता रठौडा बताया। इसके बाद टीम ने सी-प्लान ऐप के जरिए जानकारी जुटाई तो उसकी पहचान विकास पुत्र विक्रम सिंह यादव, निवासी गांव खाता थाना हाफिजगंज बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.