Rampur News: खजुरिया थाना क्षेत्र में तालाब में डूबकर युवक की मौत
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन अभियान चलाया, जिसके बाद गुरुवार सुबह शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। गांव सिसौना निवासी मुकेश कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार की शाम वह शौच के लिए गांव के निकट एक तालाब के किनारे गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह सीधे गहरे पानी में जा गिरे। मुकेश कुमार को तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वह पानी की गहराई में लगातार डूबते चले गए और खुद को बचा नहीं सके। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त तालाब के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने मुकेश को पानी में डूबते और संघर्ष करते देखा तो तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण लाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.