Rampur News: क्षत्रिय महासभा की मीनाक्षी बनीं तीज क्वीन
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से साईं विहार में पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा माता गौरा व भगवान भोलेनाथ के वैदिक पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में फस्र्ट इम्प्रेशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महोत्सव में महिलाओं के लिए झूला, मेहंदी, लोकगीत, प्रश्न-उत्तर, रैंप वॉक, लेमन रेस और भजन-कीर्तन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के आधार पर मीनाक्षी राठौर को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिलाओं मुन्नी देवी, अतर्कली देवी और माया देवी को माता जीजा बाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.