रामपुर, जुलाई 24 -- Rampur News: मसवासी, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम दूंदावाला एहतमाली के ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर संचालक पर सरकारी चकमार्ग पर कब्जा कर उसे बंद करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने चकमार्ग को तत्काल खुलवाने और मामले की जांचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम जवाहरगंज, टंडौला, मजरा एवज, दूंदावाला एहतमाली और बेलवाड़ा क्षेत्र के किसानों की कृषि भूमि तक जाने वाला सरकारी चकमार्ग ग्राम दूंदावाला एहतमाली से होकर ग्राम भूबरा एहतमाली को जोड़ता है। आरोप है कि निर्माणाधीन स्टोन क्रशर संचालक ने अपनी बाउंड्री के भीतर सरकारी चकमार्ग को शामिल कर लिया है व लोहे का पाइप और टीनशेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।

किसानों की कठिनाई ग्रामीणों का कहना है कि चकमार्...