रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: परिवहन निगम ने साधारण श्रेणी की बसों में दिव्यांग यात्रियों को निशुल्क यात्रा सुविधा देने की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ईटीएम में नया सॉफ्टवेयर अपलोड किया है। अब दिव्यांग यात्री के मूल यूडीआईडी कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड को स्कैन करते ही ईटीएम से शून्य किराये का टिकट जारी हो जाएगा। इससे पहले कागजी प्रमाणपत्र के आधार पर मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जाती थी। नियमावली के अनुसार 40 से 80 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले यात्री को एक निशुल्क टिकट और 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर यात्री के साथ एक सहयात्री के लिए भी निशुल्क टिकट जारी किया जाएगा। इसके लिए यात्रा के दौरान मूल यूडीआईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया से दिव्यांग प्रमाणपत्र पर सफर करते समय फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

मूल यूडीआईडी कार्ड से ...