रामपुर, अगस्त 6 -- Rampur News: पटवाई। थाना क्षेत्र के खिरका में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास से बहने वाली कोसी नदी में एक 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवती का शव मिला। मृतका की पहचान पिछले तीन दिनों से लापता सीमा के रूप में हुई है। नदी में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पटवाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खिरका निवासी रविशंकर की 20 वर्षीय पुत्री सीमा मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) थी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच बीते तीन दिन पहले वह अचानक घर से कहीं लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने...