रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: स्वार, संवाददाता। कोसी नदी में नहाने गए 13 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे बचाने की आस में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में चिकित्सक व अन्य स्टाफ के मौजूद न मिलने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाद में परिजन छात्र को एसबीआर हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला चक मटरू खां मस्जिद के निकट रहने वाले मिर्च कारोबारी सिराज अहमद अंसारी का 13 वर्षीय बेटा शाहवेज शुक्रवार को पड़ोस के बच्चों के साथ फाजलपुर स्थित कोसी घाट पर नहाने गया था। बताया गया कि करीब साढ़े तीन बजे नहाते समय वह अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ...