रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार को कोसी नदी में नहाते समय 35 वर्षीय युवक पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव में वह देखते ही देखते लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों के साथ नाव उतारकर नदी में युवक की तलाश की जा रही है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। पनवड़िया निवासी राजपाल पुत्र महिपाल शराब फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। मंगलवार को वह चार-पांच साथियों के साथ कोसी नदी पर पहुंचे थे। विसर्जन के लिए आने वाले जुलूस के जत्थे से पहले ही सभी नदी पर पहुंच गए थे। करीब पांच-छह लोग नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान राजपाल का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे ...