रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: टांडा। थाना क्षेत्र में शनिवार रात कोसी नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। लालपुर स्थित कोसी नदी पुल पर रात करीब 10 बजे गश्त कर रही पुलिस टीम ने महिला को पुल पर खड़े देखा। वह नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। स्थिति को भांपते हुए उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने तत्काल कार्रवाई कर महिला को पकड़ लिया और उसे नदी में कूदने से रोक दिया। महिला ने बताया कि वह स्वार थाना क्षेत्र के नरपतनगर गांव की रहने वाली है। बच्चों को लेकर उसका अपनी देवरानी से विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- कोसी-नदी में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकल आई और आत्महत्या करने के इरादे से कोसी नदी पुल पर पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...