Rampur News: कोसी नदी में उतराता दिखा युवक का शव, सनसनी
रामपुर, सितम्बर 5 -- Rampur News: रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के लालपुर बैराज पर युवक का शव नदी में उतराता दिखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल। कोई पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में रखवा दिया। मामला टांडा के लालपुर कोसी नदी बैराज के पास का है। शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने कोसी नदी में युवक का शव उतराता हुआ देखा तो सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही सैदनगर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान करना चाही लेकिन कोई पहचान नहीं सका।मृतक देखने में 20 से 22 साल का युवक लग रहा था और शव तीन से चार दिन पुराना था। मौके पर मौजूद लोगों ने पहचान करने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पहचान नहीं होने पर पुलिस युवक के शव को जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.