रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कारोबारी को टाटा वाणिज्यिक वाहन खरीदने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 2.86 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लोन की फाइल के नाम पर कारोबारी से 299 रुपये का कैंसिल चेक लिया था। आरोप है कि इसी चेक पर रकम और नाम बदलकर खाते से 2,86,700 रुपये निकाल लिए गए। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों और बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी पवन खनेजा कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि टाटा वाणिज्यिक वाहन खरीदने के लिए लोन दिलाने के नाम पर उनसे संपर्क किया गया था। 29 अगस्त को एक व्यक्ति उनके कार्यालय पहुंचा और खुद को श्रीराम फाइनेंस से भेजे जा...