रामपुर, जुलाई 30 -- Rampur News: बिलासपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा के अंतर्गत स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएचसी में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप 28 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। कैंप में 60 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। गहन जांच के बाद इनमें से 28 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बच्चों का परीक्षण करने वाली विशेषज्ञ टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. लखबीर सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. शम्मी कपूर और मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. दीपा शामिल थी। इन चिकित्सकों ने बच्चों की दिव्यांगता का आंकलन कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए। शिविर का शुभारंभ जिला समन्वक समेकित शिक्षा सतेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर डा. मुहम्मद रिजवान, इ...