Rampur News: कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, दोनों बैल भी चोटिल
रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: थाना टांडा की चौकी दढ़ियाल क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी सवार पिता-पुत्र घायल हो गए, जबकि बैलगाड़ी में जुड़े दोनों बैल भी चोटिल हो गए। टक्कर के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को परिजन उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। गांव चौखंडी निवासी शहादत पुत्र जुल्फिकार ने थाना टांडा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने पिता जुल्फिकार और भाई फैजान के साथ बैलगाड़ी से खेत पर जा रहा था। जैसे ही वे दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर बक्शीश सिंह के मकान के सामने पहुंचे, तभी काशीपुर की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बैलगाड़ी में टक्कर मार दी।कैंटर की टक्कर इतनी तेज थी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.