Rampur News: केमरी में बिजली चोरी में चार पर केस दर्ज
रामपुर, अगस्त 14 -- Rampur News: बृहस्पतिवार को बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। एसडीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में केमरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम ने चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। एसडीओ ने बताया कि सभी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। इस दौरान टीम में विजिलेंस टीम के प्रभारी लोकेंद्र सिंह, अवर अभियंता निरंजन गुप्ता, मोहम्मद सलीम,दारा सिंह, अकमल खां, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.