Rampur News: केमरी में पुलिस ने एक युवक का किया चालान
रामपुर, अक्टूबर 25 -- Rampur News: मुकदमेबाजी को लेकर एक महिला से झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने रामनगरिया गांव निवासी प्रेमपाल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार एक महिला का आरोप है कि आरोपी से उसकी पुरानी मुकदमेबाजी चल रही है। जिसको लेकर आरोपी उससे रंजिश रखता है। शनिवार को आरोपी उसके साथ झगड़ा करने पर उतारू हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.