रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: केमरी। केमरी बिजलीघर से जुड़ी 33 केवी लाइन पर पोल लगाए जाने के कारण केमरी क्षेत्र में तीन दिन चार चार घंटे विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि केमरी बिजलीघर की 33 केवी लाइन पर बृहस्पतिवार से शनिवार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते शटडाउन लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...