Rampur News: केमरी में ट्रक चोरी के मामले में केस दर्ज
रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: केमरी। दो माह पूर्व केमरी क्षेत्र से हुए ट्रक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि जनपद बरेली के झाजूनगर निवासी ललित मोहन रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि 29 अप्रैल की रात वह ट्रक से अपने ड्राइवर के साथ बिलासपुर से मिलक जा रहे थे। इसी दौरान केमरी पहुंचने पर उनका ट्रक खराब हो गया। ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके वह ड्राइवर के साथ मिस्त्री को तलाश करने बिलासपुर गए। थोड़ी देर बाद जब वह केमरी पहुंचे तो ट्रक वहां से गायब था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: चोरी गयी मोटरसाइकिल पंचानपुर बाजार से बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.