रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: केमरी। केमरी स्थित पीलाखार डैम में शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। मछली पकड़ रहे लोगों ने पानी में शव देख सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना केमरी पुलिस मौके पर पहुंची और मौजूद लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है । थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि शुक्रवार शाम पीलाखार डैम में एक युवक के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर शव का पंचनामा भरा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतक युवक की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में सूचना दे दी है।

हिंदी...