Rampur News: कुष्ठ आश्रम में मैत्री वेलफेयर सोसाइटी ने कराया भोजन
रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: रामपुर। मैत्री वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शनिवार को कुष्ठ आश्रम में रह रहे आश्रितों के लिए भोजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम के सभी लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। सोसाइटी के संरक्षक देवेंद्र सैनी ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति का दायित्व है कि वह निराश्रितों की सेवा के लिए आगे आए। यहां अध्यक्ष संजीव यादव, सचिव जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष निशांत गुप्ता, श्याम यादव, दीपक यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.