रामपुर, अक्टूबर 28 -- Rampur News: रामपुर। कुमार तनय महिला सभा की ओर से एक होटल में करवा चौथ का कार्यक्रम बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कार्तिकेय की ईश वंदना और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद सभी सखियों ने हाऊजी, डांस और विभिन्न मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भावना गुप्ता ने हाऊजी खिलवाई। इस दौरान सोनिया, प्रतिमा, निशा, सुनीता, सुशीला, अनुपम, ऊषा, सरिता, बुलबुल, रिमझिम, सीमा, ममता, अनीता सहित अन्य महिलाओं ने जमकर डांस किया और उत्सव का आनंद लिया। सभी सखियों ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। विभिन्न गेम्स के दौरान रीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशु द्वितीय स्थान पर रहीं। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। हंसी-खुशी और आप...