Rampur News: किसानों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई, धरने की चेतावनी
रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: शाहबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाते हुए ज्ञापन सौंपा। तहसील शाहबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुष्पेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल बारह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, समाधान दिवस में पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों ने धान की फसल का मुआवजा दिलाने, गांवों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने और पशुओं को लंपी व गलघोंटू बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण कराने की मांग की। इसके अलावा परौता गांव में सहकारी विभाग की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर खेल का मैदान बनवाने की मांग भी उठाई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो तेईस अक्टूबर को तहसील परिसर में अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.