Rampur News: किसानों की बदहाली पर भाकियू अंबावता ने उठाई आवाज, आंदोलन की चेतावनी
रामपुर, अक्टूबर 15 -- Rampur News: भोट। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पंचायत में खराब फसलों का मुआवजा नुकसान के आधार पर बिना भेदभाव देने, गरीब किसानों और मजदूरों को आयुष्मान कार्ड, मुफ्त शिक्षा और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग की गई।क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव में आयोजित किसान पंचायत में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि रामपुर की कई तहसीलों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। ऐसे में सरकार को नुकसान का सही आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों की फसलों के दाम उस हिसाब से नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। इससे किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.