Rampur News: किशोरी को भगाने वाला कासगंज का युवक पकड़ा
रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: सैदनगर। अजीमनगर पुलिस ने किशोरी को भगाने वाले कासगंज के युवक को धर दबोचा है। आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से किशोरी को भी बरामद किया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक किशोरी को कासगंज जिले का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवक की किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती हुई और उसे अपने झांसे में दे दिया। बताते हैं आरोपी किशोरी के गांव पहुंच गया और उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन मिल गई। पुलिस ने थाना क्षेत्र से ही आरोपी युवक और किशोरी को बरामद कर लिया। पकड़ा गया आरोपी योगेंद्र पुत्र खुशाली राम ग्राम नगला बादिक थाना सहावर जिला कासगंज का रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.