Rampur News: किशोरी के अपहरण के आरोप में छह पर केस दर्ज
रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: खजुरिया थाना क्षेत्र के उधमपुर गांव में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां रामवती की तहरीर पर पुलिस ने अमन समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 25 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि अमन किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर में रखे 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में नन्ना, विनय, सुरेंद्र, गोधे और हरद्वारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.