Rampur News: किशोरी की आपत्तिजनक फोटो भेजने का आरोप, तहरीर
रामपुर, जुलाई 24 -- Rampur News: रामपुर, संवाददाता। शहजादनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देने और मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह परचून की दुकान चलाती है। उसका आरोप है कि पड़ोस के गांव का एक युवक उसकी दुकान पर आता-जाता था। इसी दौरान उसने उसके पति का मोबाइल नंबर लेकर उसकी बेटी से बातचीत शुरू कर दी। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भाग चलने को उकसाया और उस पर दबाव बनाया। महिला ने आरोप लगाया कि 22 जुलाई को उसके पति के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप के जरिए उसकी बेटी के साथ आपत्तिजनक फोटो भी भेजी गईं। इसके बाद वह शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.