रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: बिलासपुर। किशोरी के अपहरण किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी का 28 जून की देर रात करीब 3 बजे अपहरण हो गया। महिला के अनुसार गांव फाजलपुर निवासी कुशपाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा और आरोपी कुशपाल एक ही फैक्ट्री में साथ काम करते हैं। इसी वजह से कुशपाल अक्सर उनके घर आता-जाता था। बेटी अपने साथ घर में रखी कुछ नकदी और सोने के जेवर भी ले गई है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: किशोरी के लापता होने पर केस मां ने बताया कि उनकी बेटी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी का पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। प्रभारी निरी...