रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: किला कैंप क्षेत्र में स्थित एक सरकारी कार्यालय के ठीक बाहर रखा नगर पालिका परिषद का कूड़ेदान इन दिनों स्थानीय निवासियों और कार्यालय आने-जाने वाले लोगों के लिए भारी मुसीबत का सबब बना हुआ है। कूड़ेदान की समय पर सफाई न होने के कारण वहां गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का समय पर न आना और कूड़ेदान की नियमित सफाई न होना इस समस्या की मुख्य वजह है।

स्थानीय समस्याएं कूड़ेदान पूरी तरह भर जाने के बाद आसपास के रास्तों पर कचरा फैल रहा है। इससे उठने वाली भयंकर बदबू के कारण राहगीरों का वहां से गुजरना भी दूभर हो गया है। कार्यालय में अपने कार्यों से आने वाले आम नागरिकों को मुंह पर कपड़ा रखकर अंदर जाना पड़ रहा...