Rampur News: किताबों से आगे बढ़ेगा विज्ञान का ज्ञान, सरकारी स्कूलों में बच्चे बनाएंगे सोलर कार और टेलीस्कोप
रामपुर, अक्टूबर 31 -- Rampur News: रामपुर। परिषदीय विद्यालयों में अब बच्चे विज्ञान की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि खुद प्रयोग और मॉडल तैयार कर व्यावहारिक ज्ञान हासिल करेंगे। लर्निंग बाय डूइंग योजना के तहत छात्र सोलर कार, सोलर कुकर, एलईडी टॉर्च, दूरदर्शी टेलीस्कोप और मोबाइल प्रोजेक्टर जैसे मॉडल बनाना सीखेंगे। इसके लिए मुरादाबाद मंडल के 83 चयनित विद्यालयों को 40-40 हजार रुपये की दर से कुल 33.20 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। समग्र शिक्षा के तहत प्रदेश के 1,688 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ विज्ञान और गणित जैसे विषयों को प्रयोगों के माध्यम से आसान बनाना है। योजना के तहत रामपुर जिले के 14 विद्यालयों को 5.60 लाख रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.