Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटी घायल
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: स्वार। रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटी को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद कार खाई में जा गिरी और चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर घायल पिता ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव बजावाला निवासी 40 वर्षीय सत्तार अली शनिवार दोपहर अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर स्वार से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बताया कि समोदिया के पास पहुंचते ही रामपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सत्तार अली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बेटी को मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल सत्तार अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.