रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान पीड़ित की एक टांग काटनी पड़ी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पटवाई स्थित ग्राम रतनपुरा जनूवी निवासी पूरन लाल अपनी पत्नी शरबती के साथ 30 जुलाई 2026 को बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब वह नारायणपुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक कार के चालक ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूरन लाल और उनकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत जिला अस्पताल रामपुर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ...