Rampur News: कार की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर
रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: स्वार। सोमवार की सुबह भोट बक्कल निवासी सगे भाई वसीम और नफीस स्वार बाजार में कपड़े की खरीदारी करने आए थे। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे चमन शरीफ स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी रामपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक आर्टिगा कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.