Rampur News: कार, ई रिक्शा की टक्कर में चार घायल, तीन रेफर
रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: टांडा। दढ़ियाल मार्ग पर सीकमपुर चौराहे के पास रविवार शाम अज्ञात कार और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। राहगीरों ने घायलों को निजी एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। थाना क्षेत्र के गांव लखमन नंगला निवासी ई-रिक्शा चालक परवेज तीन सवारियों को लेकर दढ़ियाल मार्ग पर जा रहा था। सीकमपुर के पास अज्ञात कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चालक परवेज के अलावा रिहान (16), सुरेंद्र सिंह (45) और विशेष (20) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने परवेज, सुरेंद्र सिंह और विशेष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रिहान का सीएचसी में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.