रामपुर, अगस्त 15 -- Rampur News: ​रामपुर। कायस्थ चेतना मंच, द्वारा 17 अगस्त को रंगोली मण्डप में 29वें स्थापना दिवस एवं चेतना-2026 वार्षिकी के लोकार्पण समारोह काआयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक संजय सक्सेना ने बताया कि यह आयोजन समाज की एकता और प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित है। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक वर्तमान प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस हरिबाबू श्रीवास्तव होंगे। आयोजन के दौरान मेधावी छात्र पुरस्कार वितरण भी किया जायेगा । मंच परिवार ने सभी से सपरिवार समय पर पहुँचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...