Rampur News: कान्हा गोशाला में तीन गोवंशीय पशुओं की मौत
रामपुर, अगस्त 25 -- Rampur News: नगर पंचायत क्षेत्र की कान्हा गोशाला में गोवंशीय पशुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को यहां एक गाय और दो बछड़ों की मौत हो गई। एक गाय दूसरी गाय से भिड़ने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई थी, जबकि दोनों बछड़ों की पेट फूलने के बाद मौत बताई जा रही है। गोशाला में पहले भी कई गोवंशीय पशुओं की मौत हो चुकी है। ऐसे में एक साथ तीन पशुओं की मौत ने गोशाला में पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य निगरानी की व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर खौदकलां के निकट स्थित कान्हा गोशाला में सोमवार को दो गाय आपस में भिड़ गईं थीं। भिड़ंत में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद उसका उपचार कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.