Rampur News: कांवड़ यात्रा अटूट श्रद्धा का प्रतीक : हरीश गंगवार
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। भाजपा के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वकल्याण की कामना के साथ एक भव्य पैदल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने स्वयं पवित्र नगरी हरिद्वार से विधि-विधान के साथ कांवड़ उठाई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा धनेली उत्तरी स्थित ऐतिहासिक व सुप्रसिद्ध नर्मदेश्वर मंदिर पर जाकर संपन्न होगी। जिला अध्यक्ष ने कहा, कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी महान सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.