रामपुर, अगस्त 19 -- Rampur News: रामपुर। कांग्रेस संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय पर आज प्रात: 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस वार्ता में रामपुर जिला पर्यवेक्षक व अल्मोड़ा से कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक संजय कपूर, जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित तथा शहर अध्यक्ष बाकर अली खान मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। पार्टी के मीडिया एवं सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नोमान मुमताज़ खान ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की आगामी कार्ययोजना और जिला स्तर पर कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जिला-महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों से लिए आवेदन, कार्यकर्ताओ...