Rampur News: कल 17 केंद्रों पर होगी पीईटी, डीएम ने घोषित किया अवकाश
रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा के दिन का अवकाश घोषित किया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.