रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: बिलासपुर। मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में 18 अगस्त से तीन दिवसीय 36वां श्रीमद् गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ शुरू होगा। महोत्सव के दौरान कथावाचकों द्वारा गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र और उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। महोत्सव के प्रथम दिन मंगलवार 18 अगस्त को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ शामिल होंगे। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वाराणसी से मानस मर्मज्ञ पंडित शिवाकांत मिश्र, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम से मानस पराग पंडित पुरुषोत्तम तिवारी तथा मध्य प्रदेश के सीधी से मानसपीयूष पंडित राजेन्द्र मिश्र अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्मलाभ कराएंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कल होगा तुलसीदास...