रामपुर, नवम्बर 25 -- Rampur News: भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक पंचायत बुधवार को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष सलीम वारसी ने बताया कि पंचायत में किसानों के साथ हो रहे कथित सौतेले व्यवहार, किसानों की कर्ज माफी और फसलों का पूरा मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा पिपली वन और डंडियां वन में अवैध कटान रोकने, डंडियां वन के अधिकारियों व कर्मचारियों पर खैर की तस्करी करने तथा किसानों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराने के आरोपों की जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...